Friday, March 27, 2020

फैला वायरस कोरोना

चीन ने ये कैसा वायरस सरकाया
पूरी दुनिया को डरा के घर पर बैठाया
घर - घर में हो रहा है एक ही रोना
सब उसे बोल रहे है गो - गो कोरोना

सब बना रहे है समाजिक दूरी
घर पे बैठना बन गया स्वास्थ्य के लिए जरूरी 
साफ सफाई पे देना है खास ध्यान
कोरॉना से बचानी है अगर अपनी जान

आ गया है ये समय बड़ा बेढंका
हर जगह मच रहा है बस कोरोना का डंका
चीनी वायरस ने कुछ ऐसा हाहाकार मचा डाला
दुनिया भर में अब लग चुका है ताला

पुलिस हो या डॉक्टर सब अपनी सेवा करने में है जारी
बिना ये सोचे की उन्हें भी हो सकती है ये बीमारी
हमारा भी फ़र्ज़ बनता की दिखाएं थोडी समझदारी 
14 अप्रैल तक घर पर रह निभाएं अपनी भागेदारी

अर्थव्यवस्था भी हो गई ठप बंद है सारा कारोबार 
और नहा ही चल रहा कोई यातायात
कोरॉना जैसे इस भयंकर महामारी के समय 
भी कुछ लोग बीच मै ला रहे है अपनी जात

एकता और प्रतीक्षा की शक्ति से इस महामारी
को भी हम जड़ से उखाड़ निकालेंगे 
सब थोड़ा  समय बस समझदारी दिखाएंगे
वायरस हमे मारे उसे पहले हम उस मार गिरआएंगे

Sunday, March 8, 2020

ओ। नारी कैसे कर लेती हो

एक जीवन का आगाज़ तुम करती हो
अपनी किसी भी जिम्मेदारी से नहीं डरती हो
इतनी सरलता से जो तुम सरा भार संभाल लेती हो
ओ। नारी कैसे कर लेती हो

हर रिश्ते में एक अहम भूमिका निभाती हो
नारी एक हो के भी तुम अनेक काम कर जाती हो
अपनों की खुशी के लिए कुछ भी त्याग देती हो 
ओ। नारी कैसे कर लेती हो

फ़र्ज़ अपना तुम भरपूर निभाती हो
आंच आए किसी पर तो तुम पहले आगे आ जाती हो
कमजोर पड़े कोई तो हौसला तुम दिलाती हो
ओ। नारी कैसे कर लेती हो

छोड़कर अपना घर दूसरे घर को अपना लेती हो
प्यार इतना है तुममें दोनों घर अपने मोह से भर देती हो
हो चाहे कुछ भी एक हिम्मत और विश्वास तुम देती हो
ओ। नारी कैसे कर लेती हो

किरदार तो तुम सारे अदा करती हो
ज्ञान चाहिए तो सरस्वती, धन चाहिए तो लक्ष्मी
जरूरत आने पर काली बनके भी लड़ती हो
ओ। नारी कैसे कर लेती हो

इतने ताने सुने के बाद भी चलती रहती हो
हिम्मत बांधे हमेशा अपनी जिम्मेदारियां पूरी करती हो
सुनकर भी इतना कुछ हमेशा धीरज रखती हो
ओ। नारी कैसे कर लेती हो